रग्बी में अजीत नाग ने बढ़ाया खूंटी का मान, एशिया कप में भारत का किया प्रतिनिधित्व

चीन में आयोजित एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले रग्बी खिलाड़ी अजीत नाग का खूंटी के बिरसा कॉलेज में भव्य स्वागत और सम्मान किया गया.

खूंटी. रग्बी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खूंटी के रग्बी खिलाड़ी और बिरसा कॉलेज के छात्र अजीत नाग का गुरुवार को बिरसा कॉलेज में भव्य स्वागत किया गया. अजीत नाग कॉलेज में अंग्रेजी ऑनर्स के विद्यार्थी हैं.

उन्होंने चीन में आयोजित एशिया कप अंडर-18 रग्बी प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर बिरसा कॉलेज के साथ खूंटी और झारखंड का नाम गौरवान्वित किया है. इससे पूर्व भी अजीत नाग अंतरराष्ट्रीय स्तर की रग्बी प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

गुरूवार को कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में प्रभारी प्राचार्या डॉ. पुष्पा सुरीन ने अजीत नाग, उनके कोच एजाज असदक और अभिषेक टूटी को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. उन्होंने अजीत नाग को भविष्य में भी देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामना दी.

कार्यक्रम का संचालन खेल प्रभारी राज कुमार गुप्ता ने किया. मौके पर पूनम माई टीयू, डॉ. अभिषेक कुमार, सुनीता टोप्पो, विजय प्रधान, प्रकाश प्रमाणिक सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhushan Kanshi

भूषण कांशी ने 1998 में प्रभात खबर से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने सफर की शुरुआत की. रिपोर्टर के साथ न्यूज पेपर एजेंट के रूप में भी जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने पत्रकारिता की बुनियादी चुनौतियों और जमीनी हकीकत को करीब से समझा. अभी खूंटी ब्यूरो में भी बतौर सहायक काम कर रहे हैं. बीते 28 वर्षों से वह ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्रों की समस्याओं और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने में सक्रिय हैं. ग्रामीण समाज की आवाज को मंच देने, आम लोगों की समस्याओं को प्रशासन व जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने और उपेक्षित मुद्दों को समाचार के माध्यम से प्रमुखता देने को उन्होंने पत्रकारिता का उद्देश्य बनाया हुआ है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, कृषि, रोजगार, वन्यजीव और सामाजिक विषयों से जुड़े मामलों पर उनकी निरंतर नजर रहती है. निष्पक्षता, तथ्यपरकता और जनहित …

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >