खूंटी. शहर के रांची-खूंटी मार्ग स्थित पतराटोली के गायत्री ऑटोमोटिव बजाज बाइक शोरूम में शुक्रवार को बजाज की दो नई बाइक और चेतक ईवी की लॉन्चिंग की गयी. समारोह में प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ चंदन कुमार ने पल्सर एन160 एसएस, पल्सर 125 न्यू और बजाज चेतक ईवी से पर्दा हटाकर लॉन्चिंग की.
इस अवसर पर चंदन कुमार ने कहा कि बजाज अपने बाइक मॉडलों के लिए जाना जाता है. बजाज की बाइक खासकर युवाओं को आकर्षित करती हैं.
नए अंदाज में पेश किये गये मॉडल
शोरूम संचालक मितेश कुमार ने बताया कि बजाज के दोनों नये बाइक मॉडल नये अंदाज में बाजार में उतारे गये हैं. उन्होंने कहा कि बजाज चेतक ईवी भी लोगों के बीच पसंद की जा रही है. उनके अनुसार शोरूम में बजाज के विभिन्न मॉडल उपलब्ध हैं.
मौके पर शंभु प्रसाद, अक्षय कुमार, साकीब अंसारी, रवि सोनी, तनवीर आलम, निशा कुमारी, पूजा वर्मा, सुमित मांझी, पंकज कुमार, आदित्य कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.
