खलारी में बंद का मिलाजुला असर
Updated at : 29 Dec 2014 10:49 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत झारखंड बंद का खलारी में मिलाजुला असर देखने को मिला. झारखंड आदिवासी कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने रंथू उरांव के नेतृत्व में घूम-घूम कर दुकान, कोयला खदान व कोयला ढ़ुलाई को बंद कराया. हालांकि बंद समर्थकों के जाते ही अधिकांश दुकानें खुल गयी. रंथू उरांव ने कहा कि गैर […]
विज्ञापन
खलारी : आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत झारखंड बंद का खलारी में मिलाजुला असर देखने को मिला. झारखंड आदिवासी कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने रंथू उरांव के नेतृत्व में घूम-घूम कर दुकान, कोयला खदान व कोयला ढ़ुलाई को बंद कराया. हालांकि बंद समर्थकों के जाते ही अधिकांश दुकानें खुल गयी. रंथू उरांव ने कहा कि गैर आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने आदिवासियों के साथ अन्याय किया है.
बंद करानेवालों में राजकुमार उरांव, सुभाष उरांव, शत्रुघ्न मुंडा, बहुरा मुंडा, एलेक्जेंडर तिग्गा, अरुण चौरसिया, सुरेंद्र उरांव, पंकज मुंडा, हरिभजन मिंज आदि के नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




