JPSC-JSSC समेत 22 भर्तियां रद्द मामले में HC में सुनवाई, SIT जांच की निगरानी करेंगे रिटायर्ड जस्टिस

झारखंड हाई कोर्ट में JPSC-JSSC समेत 22 भर्तियों को रद्द करने के मामले में अहम सुनवाई हुई. अदालत ने SIT जांच की निगरानी के लिए रिटायर्ड जस्टिस गौतम चौधरी की नियुक्ति की है. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्दोषों को परेशानी न हो.

JPSC-JSSC CGL Exam Scam: हाइकोर्ट में जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल समेत 22 भर्तियों को रद्द करने संबंधी राज्य सरकार की अधिसूचना को चुनौती देनेवाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई. जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में करीब एक घंटे तक मामले में विस्तृत बहस हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि जांच एजेंसी अपना काम करेगी, लेकिन यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि वास्तविक दोषी जेल जाएं और किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ कठोरता न हो.

ये भी पढ़ें- 11वीं-13वीं JPSC नियुक्ति रद्द करने पर सरकार की दलील, ‘दोषी और निर्दोष को अलग करना मुश्किल’

SIT जांच की निगरानी करेंगे रिटायर्ड जस्टिस गौतम चौधरी

अदालत ने नियुक्ति रद्द करने से जुड़े मामलों की जांच कर रही एसआईटी की निगरानी के लिए हाइकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को मॉनिटर/ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. अदालत ने स्पष्ट किया कि इसका उद्देश्य जांच में किसी तरह का हस्तक्षेप करना नहीं है. निगरानी का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि जांच के दौरान किसी अभ्यर्थी या अन्य नागरिक को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाए.

अदालत ने कहा कि यदि किसी नियुक्त अभ्यर्थी को जांच के दौरान उत्पीड़न की शिकायत होती है, तो वह रिटायर्ड जज के समक्ष अपनी शिकायत कर सकता है. इससे जांच की प्रक्रिया पर नजर रखने के साथ-साथ अभ्यर्थियों के हितों की भी रक्षा हो सकेगी.

पहली नजर में सभी नियुक्तियां सही या गलत नहीं

अदालत ने सुनवाई के दौरान यह भी कहा कि अब तक हुई सुनवाई और सामने आए तथ्यों के आधार पर पहली नजर में ऐसा नहीं लगता कि सभी नियुक्तियां पूरी तरह सही हैं या सभी नियुक्तियां पूरी तरह गलत हैं. अदालत ने जांच एजेंसी को अपना काम करने की बात कही, साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि जांच के दौरान निर्दोष लोगों के साथ किसी तरह की कठोरता नहीं होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- रांची के इन इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद, जानें किस इलाके में कितने घंटे प्रभावित रहेगी आपूर्ति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >