जामताड़ा : झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर राज्य सरकार ने 6 और 7 सितंबर को दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है. साथ ही 7 सितंबर को सरकारी अवकाश घोषित किया गया है.
राजकीय शोक एवं सरकारी अवकाश के मद्देनजर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत 7 सितंबर को निर्धारित सुनवाई स्थगित कर दी गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने विभागीय निर्देश के आलोक में सुनवाई स्थगित करने का निर्णय लिया है.
बीएलओ के माध्यम से मिलेगी अगली तिथि की सूचना
उपायुक्त ने बताया कि स्थगित सुनवाई की अगली तिथि की जानकारी संबंधित मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से अलग से दी जायेगी. उन्होंने सभी संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि वे बीएलओ द्वारा दी जाने वाली अगली सूचना का इंतजार करें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई करें.
जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि सुनवाई की नयी तिथि की सूचना मिलने तक किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति में अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क बनाए रखें.
