Ration Card e-KYC: जामताड़ा में ई-केवाईसी में लापरवाही पर एक्शन, राशन डीलरों को शोकॉज

Ration Card e-KYC: राशन कार्डधारियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है. इसके लिए 31 मार्च की तारीख निर्धारित की गयी है. जामताड़ा में इस कार्य में पिछड़नेवाले राशन डीलरों को शोकॉज किया गया है. इन्हें दो दिनों का वक्त दिया गया है.

Ration Card e-KYC: नारायणपुर, जामताड़ा-खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्डधारियों एवं उनमें अंकित लाभुकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है. इसके लिए विशेष पखवाड़ा का भी आयोजन किया जा रहा है. पीडीएस दुकानदार घर-घर जाकर लोगों का ई-केवाईसी कर रहे हैं. जामताड़ा जिले में ई-केवाईसी कार्य में पिछड़ने वाले पीडीएस दुकानदारों को विभाग ने शोकॉज किया है.

31 मार्च तक करना है ई-केवाईसी


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ही ई-केवाईसी करना अब अनिवार्य हो गया है. इसके लिए सरकार ने 31 मार्च की तिथि अंतिम तिथि घोषित की है. जामताड़ा जिले में ई-केवाईसी कार्य में पिछड़ने वाले पीडीएस दुकानदारों को विभाग ने शोकॉज किया है.

ये भी पढ़ें: Video: लद्दाख में शहीद झारखंड के बेटे का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा देख रो पड़ा पूरा गांव, ऐसे दी अंतिम विदाई

ई-केवाईसी के लिए दो दिनों की मोहलत


डीलर छोटेलाल मंडल प्रखंड नारायणपुर, डीलर लखीराम मुर्मू प्रखंड नारायणपुर, डीलर माधव मंडल जामताड़ा, महिला जागृति केंद्र प्रखंड नारायणपुर, सुरेश तुरी डीलर जामताड़ा, मां अन्नपूर्णा स्वयं सहायता समूह चाकड़ी जामताड़ा, रंजू देवी पीडीएस दुकानदार नगर पंचायत जामताड़ा, शंभूनाथ राय डीलर करमाटांड़, आदर्श स्वयं सहायता समूह असनबेड़िया फतेहपुर को जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा पत्र निर्गत कर दो दिनों के भीतर ई-केवाईसी कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: 10 दिनों में 5 बच्चों को निगल गयी रहस्यमयी बीमारी, आदिम जनजाति समुदाय में दहशत

ये भी पढ़ें: Jairam Mahto: हेमंत सरकार पर जमकर बरसे जयराम महतो, मंईयां योजना, पेंशन और नौकरी को लेकर साधा निशाना

ये भी पढ़ें: झारखंड के पलामू में पत्थर माफियाओं का लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, नौ वनकर्मी घायल

ये भी पढ़ें: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर रांची में पेंटिंग प्रतियोगिता, इस दिन पुरस्कृत होंगे विजेता

ये भी पढ़ें: देश के विकास के लिए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प, जयंती पर याद किए गए डॉ राम मनोहर लोहिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >