क्या ईरान को नेस्तनाबूद करने के लिए सऊदी अरब और यूएई ने अमेरिका और इजरायल  को उकसाया?

Iran War : ईरान पर 28 फरवरी को जो हमला हुआ, उसकी योजना महज एक दिन में नहीं बनी थी, इसके पीछे बड़ी राजनीतिक और कूटनीतिक तैयारी का हाथ है. ईरान से अमेरिका की सीमाएं नहीं लगती हैं बावजूद इसके अमेरिका ने इजरायल के साथ संयुक्त सैन्य अभियान ईरान के खिलाफ चलाया, इसके पीछे कई बड़ी वजहें हैं और इस अभियान को सफल बनाने में कई ऐसे देशों का हित छुपा था, जिनके रास्ते में ईरान आ रहा था, उनमें प्रमुख है इजरायल, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब.

Iran War : मिडिल ईस्ट में तनाव ने शनिवार 28 फरवरी को बड़ा रूप ले लिया, जब अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त अभियान चलाकर ईरान पर हमला कर दिया. अमेरिका और इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई अन्य अहम ठिकानों पर मिसाइल से हमले कर पूरे क्षेत्र को थर्रा दिया. इस हमले को कई नाम दिये गये हैं जिनमें से ऑपरेशन रोरिंग लाॅयन सबसे ज्यादा चर्चित है. इस हमले के जवाब में ईरान ने भी इजरायल की ओर मिसाइलें दागी हैं, लेकिन अमेरिका अपने मकसद में कामयाब हो गया क्योंकि उसने अपने पुराने विरोधी और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई का परिवार सहित अंत कर दिया. यहां सवाल यह है कि क्या महज अमेरिका की दुश्मनी अयातुल्लाह खामेनेई के अंत का कारण है या कोई और लोग भी थे, जिन्होंंने अमेरिका और इजरायल के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया.

सऊदी अरब और ईरान के बीच दुश्मनी ने खामेनेई का अंत करवाया?

सऊदी अरब और ईरान दो ऐसे देश हैं, जिनकी जमीनी सीमाएं आपस में नहीं मिलती हैं, लेकिन दोनों देश आमने–सामने हैं और दोनों के बीच फारस की खाड़ी (Persian Gulf) और कुछ हिस्सों में ओमान की खाड़ी (Gulf of Oman) है. इन दोनों देशों के बीच दुश्मनी या टकराव की सबसे बड़ी वजह धर्म है. 2023 से पहले दोनों देशों के बीच किसी भी तरह के संबंध बहाल नहीं थे. दोनों के रिश्ते बहुत ही तनावपूर्ण भी रहे हैं. सऊदी अरब में सुन्नी इस्लाम लोग रहते हैं, जबकि ईरान शिया मुसलमानों का देश है. यहां 1979 में जो इस्लामिक क्रांति हुई, उसे ईरान अन्य मुस्लिम देशों में भी फैलाना चाहता था, जिसे सऊदी अरब के शाही शासकों ने अपने लिए खतरा माना और इससे इनके बीच टकराव बढ़ा.

ईरान युद्ध : खामेनेई की मौत का शोक

ईरान में इस क्रांति के राजशाही का अंत हो गया था. इसके साथ ही मिडिल ईस्ट में क्षेत्रीय प्रभुत्व की भी जंग रही है, जिसमें दोनों देश आमने–सामने हो जाते हैं. इराक युद्ध, सीरिया युद्ध जैसे मुद्दों ने दोनों देशों के तनाव को और बढ़ाया, क्योंकि इससे दोनों के हित जुड़े थे. 2016 में दोनों देशों के रिश्ते बदतर हो गए थे क्योंकि जनवरी 2016 में सऊदी अरब ने शिया धर्मगुरु निम्र अल-निम्र को फांसी दी. जिसके बाद ईरान में सऊदी दूतावास पर हमला हुआ और संबंध तोड़ दिए गए थे. हाल के दिनों में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ट्रंप से मिलने गए थे और ऐसी संभावना जताई जा रही है कि उन्होंने ईरान के खिलाफ कार्रवाई के लिए अमेरिका को उकसाया या प्रेरित किया.

क्या संयुक्त अरब अमीरात ने किया है पीठ में छुरा घोंपने का काम?

संयुक्त अरब अमीरात के साथ ईरान के संबंध अच्छे तो नहीं थे, लेकिन यह कहना भी गलत होगा कि दोनों दुश्मन राष्ट्र हैं. करीब से देखें तो यह स्पष्ट मालूम होता है कि दोनों देशों के बीच सामरिक प्रतियोगिता है और दोनों के संबंध काफी सीमित हैं. दोनों देशों की सीमाएं नहीं लगती हैं , लेकिन दोनों आमने–सामने हैं और बीच में फारस की खाड़ी है. फारस की खाड़ी के तीन द्वीप भी ईरान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच विवाद की वजहों में से एक है. दरअसल फारस की खाड़ी के तीन द्वीप अब मूसा, ग्रेटर तुंब और लेसर तुंब को संयुक्त अरब अमीरात अपना हिस्सा मानता था, जिसपर ब्रिटेन का कब्जा था. 1971 में जब ब्रिटेन ने यहां से अपनी सेनाएं हटाईं तो ईरान ने उन द्वीपों पर कब्जा कर लिया.

विभिन्न विषयों पर एक्सप्लेनर और विशेष आलेख पढ़ने के लिए क्लिक करें

इस वजह से दोनों देशों के बीच तनाव है और जो आज भी बना हुआ है. ईरान का खाड़ी क्षेत्र में काफी प्रभाव है और उसकी परमाणु क्षमता इस क्षेत्र के देशों के लिए बड़ी चिंता है. इस वजह से भी संयुक्त अरब अमीरात की भूमिका ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में नजर आती है, भले ही वह प्रत्यक्ष तौर पर नहीं है. हां, यह उन देशों में शामिल हो सकता है, जिन्हें विश्वास में लेकर इजरायल और अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई की. यूएई ने इजरायल के साथ अब्राहम समझौते (Abraham Accords) पर भी हस्ताक्षर किए थे, जो यह साबित करते हैं कि यूएई का रुख किस ओर है. अब्राहम समझौते के तहत अरब के देशों ने इजरायल के साथ संबंध बहाल करने की पहल की थी, इसकी वजह यह थी कि ज्यादातर अरब देश इजरायल के खिलाफ रहे हैं.

ईरान पर आक्रमण में इजरायल की क्या है भूमिका?

ईरान और इजरायल के बीच जो विवाद है, उसकी मुख्य वजह यह है कि ईरान इजरायल के अस्तित्व को नकारता है. ईरान में जब इस्लामिक क्रांति हुई तो इजरायल को अवैध देश घोषित किया गया. इसकी वजह यह थी कि ईरान ने खुद को पीड़ित मुसलमानों का रहनुमा बताया और इजरायल मुसलमानों का विरोधी था. फिलिस्तीन के साथ उसके विवाद में ईरान फिलिस्तीन के साथ खड़ा रहा. इस्लामिक क्रांति के बाद ईरान ने अमेरिका का विरोध किया और उसके करीबी शाह पहलवी को हटाया. इजरायल और अमेरिका की दोस्ती भी ईरान को खटकती रही. ईरान के परमाणु कार्यक्रम की वजह से भी इजरायल के साथ उसके संबंधों में खटास रही, क्योंकि यह क्षेत्रीय शांति पर खतरा है. ईरान द्वारा हमास और हिज्बुल्लाह जैसे आतंकवादी संगठनों को इजरायल के खिलाफ पनाह देने की वजह से भी दोनों देशों में कभी भी संबंध सामान्य नहीं हुए. पिछले साल जून के महीने में भी इजरायल ने हमास को समर्थन देने की वजह से ईरान पर मिसाइलों से हमला किया था, जिसे ईरान ने खुले युद्ध की संज्ञा दी थी.

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर लगाम कसना अमेरिका की चाल

अमेरिका के साथ ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई का विवाद जगजाहिर है. 28 फरवरी के हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट कहा कि हम ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने नहीं देंगे क्योंकि यह क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है. ईरान के परमाणु कार्यक्रम और अमेरिका विरोधी नीति की वजह से ही ट्रंप ने इजरायल के साथ ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान चलाया. इस सैन्य अभियान के लिए कई कूटनीतिक प्रयास भी किए गए, तभी ईरान पर हमला इतनी आसानी से हो सका.

ये भी पढ़ें : एसआईआर के बाद बंगाल में जारी होना शुरू हुआ वोटरलिस्ट, किन लोगों को नहीं मिलेगा वोट देने का मौका?

टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में कौन-कौन सी 4 टीम खेलेगी मुकाबला, जानिए समीकरण

 क्या थी दिल्ली सरकार की शराब नीति, जिसने अरविंद केजरीवाल को पहुंचाया था जेल, अब हुए बरी

 क्या टीम इंडिया, टीम हिंदुत्व है? सोशल मीडिया पर भिड़े आकाश चोपड़ा और बिहार के सीनियर पत्रकार रिफत जावेद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >