Noida Protests : नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन के बाद से अबतक 300 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है. गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में 7 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. 13 तारीख को श्रमिकों के उग्र हुए प्रदर्शन को शांत करने के लिए गिरफ्तारियां की गई हैं, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर क्यों देश में कई जगहों पर श्रमिक आंदोलन कर रहे हैं.
क्यों बढ़ रहा है श्रमिकों का गुस्सा?
श्रमिकों का गुस्सा अचानक फूटा हो, यह बात सही नहीं है. श्रमिकों में काफी लंबे समय से असंतोष मौजूद है. इसकी सबसे बड़ी वजह है उनका वेतनमान और काम के घंटे. साल 2026 में देश के कई इलाकों से श्रमिकों के असंतोष की खबरें सामने आईं, जिनमें हरियाणा, बिहार और गुजरात में हुआ श्रमिकों का आंदोलन शामिल है. हर जगह श्रमिकों की शिकायतें एक ही तरह की हैं और सम्मानित वेतन ना मिलना सबसे बड़ी समस्या.
वेतनमान में वृद्धि सहित ये हैं श्रमिकों की मांगें
श्रमिकों की सबसे बड़ी समस्या उनका कम वेतन और बढ़ती हुई महंगाई है. महंगाई के इस जमाने में कम वेतन की वजह से श्रमिकों को जीवन की बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हो पाती हैं. इस वजह से वे ना तो खुद को और ना अपने परिवार को एक बेहतर जीवन दे सकते हैं. इस वजह से उनके अंदर एक असंतोष पैसा होता है. इसी वजह से वे अपने वेतनमान में वृद्धि की मांग कर रहे हैं. कंपनियां कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम के तहत श्रमिकों की नियुक्ति करती हैं और उन्हें स्थायी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिलती हैं, जबकि वे काम समान ही करते हैं. इसी वजह से श्रमिक वेतनमान में वृद्धि की मांग कर रहे हैं. साथ ही काम के घंटे निर्धारित करने और अतिरिक्त समय के लिए ओवरटाइम देने की मांग कर रहे हैं. इसके अतिरिक्त नौकरी की सुरक्षा जैसी मांगे भी श्रमिकों की हैं.
ये भी पढ़ें : राज्यों के नतीजे से तय होगी भाजपा की रणनीति
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज गेंद की गति को समझ नहीं सके और आउट होते गए : रियान पराग
