झामुमो नेता नरेश चौधरी का निधन, शोक की लहर

पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उनके चापुड़िया स्थित आवास पर परिजन, मित्र, शुभचिंतक और पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

फतेहपुर. झामुमो के वरिष्ठ नेता नरेश चौधरी 72 वर्ष का रविवार पूर्वाह्न 11 बजे निधन हो गया. खबर मिलते ही आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गयी. वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे. इलाजरत थे, उनके आकस्मिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में गहरा शोक व्याप्त है, उनका पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उनके चापुड़िया स्थित आवास पर परिजन, मित्र, शुभचिंतक और पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सभी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. पार्टी नेताओं ने उन्हें कर्मठ, सरल स्वभाव और जुझारू व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा. उनके निधन से क्षेत्र ने अनुभवी, समर्पित और जनप्रिय नेता को खो दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >