प्रोजेक्ट अमृत के तहत जल स्रोतों की हुई सफाई

‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना का चौथा चरण रविवार को देशभर में उत्साहपूर्वक मनाया.

संत निरंकारी मिशन ने देशव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया संवाददाता, जामताड़ा संत निरंकारी मिशन की ओर से मानव कल्याण और सेवा भावना को समर्पित ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना का चौथा चरण रविवार को देशभर में उत्साहपूर्वक मनाया. इसके तहत भारत के 1500 से अधिक स्थानों पर नदियों, तालाबों, झीलों और अन्य जल निकायों की व्यापक स्तर पर सफाई की गयी. इसी क्रम में पोसोई शाखा से संत निरंकारी भवन के पास स्थित जोरिया की साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया गया. सुबह से ही सेवादल के सदस्य, श्रद्धालु व स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में एकत्रित हुए. श्रमदान के माध्यम से नदी तट पर फैली गंदगी, प्लास्टिक कचरा एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाया. इस दौरान स्वच्छता के प्रति जागरुकता का संदेश दिया. उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी गयी. इसमें मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापिका इंदु प्रभा, शाखा के मुखी सतीश दास उपस्थित थे. शाखा के मुखी सतीश दास ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन शैली का हिस्सा होना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >