चुनाव : मतपेटियों के साथ बूथों पर पहुंचे मतदानकर्मी, वोटिंग आज

नगर निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मी पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं.

प्रतिनिधि, मिहिजाम नगर निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मी पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं. रविवार दोपहर करीब 2 बजे से पोलिंग पार्टियों का मतपेटियों के साथ मतदान केंद्रों पर आगमन शुरू हो गया. नगर निकाय के लिए 23 फरवरी सोमवार को मतदान होगा. नगर में कुल 39 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 37 हजार 056 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 10 सामान्य, 23 संवेदनशील और 6 अतिसंवेदनशील केंद्र शामिल हैं. सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिला पुलिस बल के साथ आईआरबी के जवानों की तैनाती की गई है. असामाजिक तत्वों से निबटने के लिए क्यूआरटी टीम और उड़न दस्ता भी सक्रिय रहेंगे. मतदाता नगर परिषद अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के लिए बैलेट पेपर से मतदान करेंगे. अध्यक्ष पद के लिए 16 और 20 वार्डों में 65 प्रत्याशी मैदान में हैं. केंद्रों पर प्रकाश, पेयजल, शौचालय और दिव्यांगों के लिए रैंप की व्यवस्था की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JIYARAM MURMU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >