संग्रहालय पर वक्तव्य देकर डॉ वर्मा हुए सम्मानित प्रतिनिधि, जामताड़ा राज्य संग्रहालय होटवार रांची में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालय अर्थव्यवस्था के प्रेरक रूप में विषय पर जामताड़ा के डॉ अरुण कुमार वर्मा ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत कर जिले का नाम रोशन किया. इस संगोष्ठी में प्रो डॉ अवनीश कुमार गुड़गांव, प्रो डॉ समीर प्रसाद मार्खम कॉलेज हजारीबाग, डॉ प्रतीक घोष कोलकाता, डॉ सुभाष चंद्र गाजियाबाद, डॉ सिद्धेश्वर पटना, डॉ अमित सिंह इलाहाबाद तथा झारखंड से डॉ मथुरा राम, डॉ दीपाली डुंगडुंग, डॉ दिलीप कुमार तीतरवे, डॉ संजय सिंह, जितेंद्र अनुपम, डॉ अभिषेक गुप्ता और डॉ एके चौधरी समेत कई विद्वानों ने विचार रखे. डॉ वर्मा अध्ययन अध्यापन के साथ साहित्य क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. हाल ही में उन्हें झारखंड सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा मित्र के रूप में सम्मानित किया गया था. संगोष्ठी में संग्रहालय अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार सिंह और संस्कृति निदेशक आसिफ इकराम ने उन्हें मेमेंटो, प्रशस्ति-पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया. उपलब्धि पर प्रभारी प्राचार्य विश्वजीत लायक ने बधाई देते हुए इसे गौरव की बात बताया.
राष्ट्रीय संगोष्ठी में डॉ अरुण वर्मा ने बढ़ाया जामताड़ा का मान
इस संगोष्ठी में प्रो डॉ अवनीश कुमार गुड़गांव, प्रो डॉ समीर प्रसाद मार्खम कॉलेज हजारीबाग, डॉ प्रतीक घोष कोलकाता, डॉ सुभाष चंद्र गाजियाबाद, डॉ सिद्धेश्वर पटना, डॉ अमित सिंह इलाहाबाद तथा झारखंड से डॉ मथुरा राम, डॉ दीपाली डुंगडुंग, डॉ दिलीप कुमार तीतरवे, डॉ संजय सिंह, जितेंद्र अनुपम, डॉ अभिषेक गुप्ता और डॉ एके चौधरी समेत कई विद्वानों ने विचार रखे.
