गरीब रैयतों की हड़पी हुई जमीन वापस दिलाएंगे : भाकपा माले

ठक में गरीब रैयतों की हड़पी हुई जमीन वापस दिलाने को लेकर रणनीति बनायी गयी

कुंडहित. प्रखंड मुख्यालय स्थित भाकपा माले कार्यालय में सोमवार को पार्टी इकाई की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव सोमालाल मिर्धा ने की. बैठक में 29 अगस्त को प्रखंड कार्यालय के समीप हए धरने की समीक्षा की गयी. साथ ही धनबाद में संपन्न एकता रैली में प्रखंड से भागीदारी एवं फंड की समीक्षा की गयी. बैठक में गरीब रैयतों की हड़पी हुई जमीन वापस दिलाने को लेकर रणनीति बनायी गयी. इसके अलावे प्रखंड कमेटी का विस्तार, नौजवानों छात्रों के समस्याओं के निवारण आदि मुद्दों को लेकर रणनीति तैयार की गयी. संगठन की मजबूती के लिए एकजुट पर चर्चा की गई. मौके पर सर्वेश्वर टुडू, बाबूसर टुडू, विनोद हेंब्रम, भाग्यधर बाउरी, बाहामुनी मरांडी, लखिश्वर हांसदा, भीम बाउरी, अमित पाल, मानिक गोराई, सुशील मुर्मू, बबीता हेंब्रम, ममता राणा, आशा मिर्धा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >