जैन धर्मावलंबियों का दशलक्षण पर्व संपन्न

दिगंबर जैन समाज का दस दिनों का दशलक्षण पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया.

मिहिजाम. दिगंबर जैन समाज का दस दिनों से जारी दशलक्षण पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया. पर्व के अंतिम दिवस को भगवान वासुपुज्जय जी का मोक्ष कल्याणक मनाया गया. इस अवसर पर जैन मंदिर में दशलक्षण महामंडल विधान का आयोजन भी किया गया. भगवान को लड्डू भोग अर्पित किया गया. मंदिर से शोध यात्रा निकाली गयी. संध्या पहर भगवान पारसनाथ की प्रतिमा का महा मस्तिकाभिषेक किया गया. मौके पर जैन समाज के अनिल जैन, अशोक जैन, विकास जैन, विनय जैन, राजेश जैन, नीरू जैन, गोलू जैन, अनिता देवी, संगीता देवी, गीत जैन, अंजू जैन, लता जैन, इंदिरा जैन, शकुंतला जैन आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >