ईसाई समुदाय के लोगों ने मनाया संडे ईस्टर, जलाई मोमबत्ती

ईसाई समुदाय के लोगों ने मनाया संडे ईस्टर, जलाई मोमबत्ती

मिहिजाम. ईस्टर संडे के अवसर पर काफी संख्या में इसाई समुदाय के लोगों ने रेलनगरी चित्तरंजन के बैरियर ग्राउंड में एकत्रित होकर अपने पूर्वजों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर लोगों ने अपने पूर्वजों के कब्र पर पुष्प अर्पित किया तथा कैंडल जलाये. कार्यक्रम में नगर के तीन विभिन्न चर्चों से लोग शामिल होकर पर्व को मनाया. चित्तरंजन के नॉर्थ जीईएल चर्च, सीमजुरी स्थित एमसीआई चर्च तथा मिहिजाम के बादोलीगढ़ के सीएनआई चर्च में प्रभु यीशु के लिए विशेष प्रार्थना सभा की. इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने इस प्रार्थना सभा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर प्रभु को याद किया. मौके पर पादरी ने प्रभु यीशु के जीवनी पर विशेष चर्चा करते हुए कहा कि हम मानव पर प्रभु यीशु की बहुत बड़ी कृपा है. सभा में लोगों के जीवन में आनंद खुशी व विश्व शांति की प्रार्थना की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >