अभाविप ने नामांकन शुल्क में वृद्धि का किया विरोध
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Aug 2024 7:27 PM
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जामताड़ा कॉलेज इकाई ने सत्र 2022-26 (सेमेस्टर-थ्री) के छात्र-छात्राओं के नामांकन शुल्क में वृद्धि का विरोध किया है.
जामताड़ा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जामताड़ा कॉलेज इकाई ने सत्र 2022-26 (सेमेस्टर-थ्री) के छात्र-छात्राओं के नामांकन शुल्क में वृद्धि का विरोध किया है. इसे लेकर प्राचार्य प्रो कौशल से मिलकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वार्ता की. अभाविप के जिला संयोजक चंदन रजक ने बताया कि प्राचार्य ने इस विषय को संज्ञान में लिया है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले को लेकर स्पष्टीकरण करेंगे कि किस कारण फीस में वृद्धि की गयी है. मौके पर नगर सह मंत्री अमन प्रसाद, कौशिक कुमार, सोनू कुमार आदि अभाविप के कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










