मोहुल डंगाल में डायरिया से तीन लोग आक्रांत

Published at :17 Oct 2015 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
मोहुल डंगाल में डायरिया से तीन लोग आक्रांत

जामताड़ा : शहर के मोहुल डंगाल मुहल्ला में डायिरया ने फिर पांव पसारना शुरू कर दिया है. डायरिया से तीन लोग आक्रांत हैं. पीड़ितों में कालज बाउरी, यशोदा बाउरी और बबलू बाउरी शामिल हैं. सभी का का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बताते चलें की मोहुल डंगाल में इससे पूर्व भी डायरिया का […]

विज्ञापन

जामताड़ा : शहर के मोहुल डंगाल मुहल्ला में डायिरया ने फिर पांव पसारना शुरू कर दिया है. डायरिया से तीन लोग आक्रांत हैं. पीड़ितों में कालज बाउरी, यशोदा बाउरी और बबलू बाउरी शामिल हैं.

सभी का का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बताते चलें की मोहुल डंगाल में इससे पूर्व भी डायरिया का दर्जनों मरीज मिले थे. मुहल्ले के कई लोग डायरिया से प्रभावित हुए थे. डायरिया के बढ़‍ते कहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर पीड़ितों का इलाज किया था. 2014 में डायरिया की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो चुकी है. इतना कुछ जानने के बाद भी विभाग डायरिया को लेकर गंभीर नहीं है.

क्या कहते हैं अस्पताल अधीक्षक

अस्पताल अधीक्षक डॉ बीके गोस्वामी ने बताया कि इन लोगों का इलाज चल रहा है. अभी स्थिति में काफी सुधार आया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola