मुसाबनी में बड़ा हादसा, बच्चों से भरी स्कूल वैन से टक्करायी बाइक; 8 घायल

मुसाबनी में स्कूल वैन और बाइक की टक्कर में 6 छात्रों समेत 8 लोग घायल हो गए. एक छात्र की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए टीएमएच रेफर किया गया है.

मुसाबनी. हाता मुख्य सड़क पर सुरदा चर्च के समीप बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक ने स्कूली विद्यार्थियों से भरे यात्री वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में स्कूल वैन में सवार छह विद्यार्थियों समेत बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी.जानकारी के अनुसार, छुट्टी के बाद केंद्रीय विद्यालय सुरदा के विद्यार्थियों को लेकर स्कूल वैन मुसाबनी की ओर जा रही थी. इसी दौरान पीछे से आ रही पल्सर बाइक ने वाहन को टक्कर मार दी. हादसे में सुरदा निवासी कुणाल लामा (15), सोहदा की श्रुति मुर्मू (11), मुसाबनी नंबर एक निवासी आयुष्मान महाली (14), सुरदा के अविनाश भट्टाचार्य (12), आसिफ खान (12) और अन्ना नगर सुरदा की सुनंदा सोरेन (11) घायल हो गये. बाइक सवार मोहन डेरा निवासी पवन महाकुड़ (19) और अभिजीत दे (22) भी घायल हुए.

समय पर नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस

आक्रोशित स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर घायलों को निजी वाहनों से सीएचसी केंदाडीह पहुंचाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुंदरलाल मार्डी और डॉ. विवेक मिश्रा ने प्राथमिक उपचार किया. कुणाल लामा के सिर में गंभीर चोट लगी है. वह बेहोश है. उसे परिजन 108 एंबुलेंस से टीएमएच ले गये. अन्य घायलों को एमजीएम रेफर किया गया. कुछ घायलों का इलाज घाटशिला के निजी नर्सिंग होम में कराया गया.

सूचना पर पुलिस गश्ती दल ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली. प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवा को बदहाल बताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. युनूस परवेज

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >