रामदास टुडू हेरिटेज विलेज में 52 लाख से बनेगी बाउंड्री, शिलान्यास

घाटशिला के रामदास टुडू हेरिटेज विलेज में 52 लाख की लागत से बाउंड्री वॉल का शिलान्यास हुआ। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सांस्कृतिक पहचान सुरक्षित होगी।

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की काशिदा पंचायत स्थित चेंगजोड़ा रामदास टुडू हेरिटेज विलेज में रविवार को चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ. जिला परिषद एवं डीएमएफटी मद से लगभग 52 लाख रुपये से बनने वाली इस योजना की आधारशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन और जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने संयुक्त रूप से रखी. कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान भादो मुर्मू द्वारा पारंपरिक पूजा-अर्चना से हुआ, जिसके बाद अतिथियों ने शिलापट्ट का अनावरण किया. ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया.

निर्माण स्थल पर सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य

विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने संवेदक को निर्देश दिए कि निर्माण स्थल पर योजना की कुल लागत राशि और मजदूरी दर दर्शाने वाला सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए. उन्होंने कहा कि यह ग्रामीणों की पुरानी मांग थी. इस हेरिटेज विलेज के संरक्षण और विकास से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान सुदृढ़ होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. शिलापट्ट पर सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन और जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू का नाम अंकित है. इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण मुर्मू, मुखिया प्रफुल्ल हांसदा, काजल डॉन, बाबूलाल मुर्मू, सत्यजीत कुंडू, चंचल सरकार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

बाउंड्री कार्य का शिलान्यास करते विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sidharth Anand

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >