पहली किस्त के बाद अटका भुगतान, अधूरा पड़ा मकान

अबुआ आवास योजना के लाभुक दूसरी किस्त न मिलने से परेशान हैं। गालूडीह के ग्रामीणों ने प्रशासन से लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग की है।

प्रकाश दास, गालूडीह

गालूडीह जोड़सा पंचायत के पीड्राबाद गांव निवासी मिरु मुर्मू का अबुआ आवास पहली किस्त मिलने के बाद से अधूरा पड़ा है. लाभुक के अनुसार पिछले वर्ष अबुआ आवास योजना के तहत आवास की स्वीकृति मिलने के बाद पहली किस्त के रूप में 30 हजार रुपये का भुगतान किया गया था. राशि मिलने के बाद उन्होंने आवास निर्माण शुरू कराया. नींव सहित अन्य शुरुआती कार्य पूरा कराने के बाद वे दूसरी किस्त का इंतजार करते रहे, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है.

मिरु मुर्मू ने साझा किया दर्द

मिरु मुर्मू ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सरकारी सहायता के बिना आवास का निर्माण पूरा कराना संभव नहीं है. पहली किस्त से नींव और अन्य जरूरी काम कराये गये थे. इसके बाद दूसरी किस्त मिलने की उम्मीद थी, लेकिन लंबे समय से राशि नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य रोकना पड़ा. अधूरा मकान रहने से परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

कई लाभुकों की किस्त अटकी

ग्रामीणों के अनुसार, मिरु मुर्मू के अलावा उर्मिला मुर्मू समेत पंचायत के कई अन्य अबुआ आवास लाभुकों की भी अगली किस्त अटकी हुई है. पहली किस्त मिलने के बाद लाभुकों ने निर्माण कार्य शुरू कराया, लेकिन अगली राशि नहीं मिलने से कई आवास अधूरे रह गये हैं. लाभुकों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मामले की जांच कर लंबित किस्त का जल्द भुगतान कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि समय पर किस्त मिलने से अधूरे आवासों का निर्माण पूरा होगा और जरूरतमंद परिवारों को योजना का वास्तविक लाभ मिल सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >