जिला स्तरीय खेलो झारखंड में पटमदा के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

जमशेदपुर में आयोजित जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में पटमदा के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स और वॉलीबॉल में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।

पटमदा : जिला स्तरीय खेलो झारखंड 2026 के तहत रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में पटमदा प्रखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में स्थान हासिल किया. एसएस प्लस-2 उच्च विद्यालय, पटमदा के सत्येंद्र नाथ सिंह ने हाई जंप में प्रथम स्थान तथा 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गोबरघूसी की पार्वती सिंह ने 400 मीटर दौड़ व हाई जंप में द्वितीय स्थान हासिल किया. इसी विद्यालय की सीमा सिंह ने 800 मीटर दौड़ में द्वितीय व 1500 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया. टीम गेम में प्लस-2 आदिवासी उच्च विद्यालय, बांगुड़दा की वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पटमदा प्रखंड में खुशी का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dilip chandra poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >