नावा जुवान जुमिद अखड़ा को किया गया पुरस्कृत

सुंदरनगर क्षेत्र की सामाजिक संस्था नावा जुवान अखड़ा को 100 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह के लिए पुरस्कृत किया गया.

जमशेदपुर:

सुंदरनगर क्षेत्र की सामाजिक संस्था नावा जुवान अखड़ा को वीवीडीए की ओर से 100 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह करने के लिए पुरस्कृत किया गया. वीवीडीए की ओर से राजेश मार्डी ने गोड़ाडीह जाकर उनकी कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यों को माेमेंटो प्रदान किया. गोड़ाडीह में पिछले साल जुलाई महीने में नावा जुवान जुमिद अखड़ा द्वारा पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था. जिसमें 117 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था. जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी सहित वीवीडीए के सभी सदस्यों ने गोड़ाडीह के रक्तवीरों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >