दारीसाई सबर बस्ती में पहली बार हुई मनसा पूजा, सबर समाज को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की पहल

गालूडीह की दारीसाई सबर बस्ती में पहली बार मनसा पूजा का आयोजन हुआ। इस पहल से सबर समुदाय के लोग सामाजिक गतिविधियों और मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

गालूडीह : बड़ाकुर्शी पंचायत के दारीसाई स्थित सबर बस्ती में रविवार रात पहली बार मनसा पूजा की गयी. पूजा को लेकर बस्ती के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज और श्रद्धा के साथ पूजा की. इस दौरान बस्ती में उत्सव जैसा माहौल रहा. पूजा को लेकर सुबह से ही सबर बस्ती के लोग तैयारियों में जुटे रहे. गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने पायरागुड़ी तालाब से कलश लाया. कलश यात्रा के दौरान महिलाओं और पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया. तालाब से कलश लाने के बाद विधि-विधान के साथ पूजा स्थल पर कलश की स्थापना की गयी. इसके बाद मां मनसा की पूजा कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गयी.

सामाजिक गतिविधियों में बढ़ रही सबरों की भागीदारी

दारीसाई सबर बस्ती में पहली बार मनसा पूजा आयोजन केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे सबर बस्ती के लोगों के सामाजिक जुड़ाव की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में भी देखा जा रहा है. पूजा में बस्ती के लोगों की सामूहिक भागीदारी रही. बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने भी आयोजन में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. समाजसेवी मंगल कर्मकार ने कहा कि आदिम जनजाति सबर समुदाय के लोग धीरे-धीरे सामाजिक गतिविधियों से जुड़ रहे हैं. इस तरह के सामूहिक आयोजन से बस्ती के लोगों में आपसी सहयोग और सामाजिक जुड़ाव बढ़ता है. सबर समुदाय के लोग अब विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी कर मुख्यधारा से जुड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. पूजा आयोजन से बस्ती के लोगों में खुशी है. ग्रामीणों ने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम सामूहिक रूप से आयोजित करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >