जेएफसी अंडर-15 टीम ने जीत से की शुरुआत

Updated at : 30 Apr 2024 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
जेएफसी अंडर-15 टीम ने जीत से की शुरुआत

मशेदपुर फुटबॉल क्लब की अंडर15 टीम ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित एआइएफएफ जूनियर फुटबॉल लीग में जीत से शुरुआत की.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की अंडर15 टीम ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित एआइएफएफ जूनियर फुटबॉल लीग में जीत से शुरुआत की. मंगलवार को खेले गये पहले मैच में जेएफसी अंडर15 टीम ने केआर फुटबॉल लीडर्स क्लब को 4-1 से मात दी. जेएफसी की ओर से जयराम बेसरा ने दो, मार्शल हेंब्रम और अमन फिरदौस ने एक-एक गोल किया. जमशेदपुर का अगला मैच दो मई को श्रीनिधि देक्कन एफसी से होगा. जमशेदपुर की टीम को अरशद हुसैन की देखरेख में इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है. ग्रुप जे में जमशेदपुर के अलावा श्रीनिधि डेक्कन एफसी, बारवानी एफसी व कॉर्बेट एफसी की टीम शामिल है. टीम की जीत पर जेएफसी के सीइओ मुकुल विनायक चौधरी ने हर्ष व्यक्त किया और कहा कि हमारी कोशिश लोकल टैलेंट को एक बेहतर मंच प्रदान करना है. जहां वर अपने स्कील को निखार सकें और भविष्य को बना सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola