जेएफसी ने आशुतोष मेहता से 25 लाख में किया करार

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने मुंबई के अनुभ‍वी डिफेंडर आशुतोष मेहता से एक वर्ष का करार किया. टीम प्रबंधन ने इसकी आधिकारिक घोषणा शनिवार को की.

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने मुंबई के अनुभवी डिफेंडर आशुतोष मेहता से एक वर्ष का करार किया. टीम प्रबंधन ने इसकी आधिकारिक घोषणा शनिवार को की. जेएफसी प्रबंधन आशुतोष को एक वर्ष के लिए 25 लाख रुपये देगी. आशुतोष मोहन बागान और आइजोल एफसी की टीम को आइलीग चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं. लगभग दो वर्षों के बाद सक्रिय फुटबॉल में वापसी करने वाले आशुतोष मेहता रविवार से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू हो रहे डूरंड कप में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब का प्रतिनिधित्व करेंगे. अंतिम बार आशुतोष मेहता ने 2020-21 सीजन में नॉर्थईस्ट के लिए 18 मुकाबले खेले थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >