जमशेदपुर का अनोखा चोर! पेट्रोल चेक करने के बाद ही करता था बाईक की चोरी

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जो पेट्रोल चेक करने के बाद बाईक की चोरी करता था. जहां पेट्रोल खत्म हो जाये, वहीं बाईक को ठिकाने लगाकर दूसरी बाईक की चोरी में जुट जाता था.

Jamshedpur Crime News|जुगसलाई पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है. इसका नाम राहुल रजक है. वह सेवा सदन रोड जुगसलाई का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से चोरी की 2 बाईक बरामद की है. पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे मंगलवार को जेल भेज दिया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाईक लेकर घूम रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टीम के साथ छापेमारी की. इस दौरान शिवघाट के पास पुलिस ने देखा कि एक बाइक पर 2 युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं. बाइक पर नंबर भी नहीं है. पुलिस को देखने के बाद युवक भागने लगा. पुलिस ने दौड़ाकर राहुल को पकड़ लिया. हालांकि, उसका साथी फरार हो गया.

राहुल की निशानदेही पर चोरी की एक और बाईक बरामद

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक और चोरी की बाईक बरामद की है. चोरों ने इस बाईक को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र से चुराया था. पुलिस ने बताया कि चोरी और एनडीपीएस के मामले में राहुल पहले भी जेल जा चुका है. राहुल के खिलाफ उसके पिता मदन रजक ने भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए जुगसलाई थाने में शिकायत दर्ज करायी थी.

बाइक की पेट्रोल टंकी जांच कर करते थे चोरी

राहुल रजक शातिर बाईक चोर है. राहुल ने पुलिस को बताया कि वे लोग मौज-मस्ती के लिए बाईक की चोरी करते थे. बाइक की चोरी करने से पहले वे लोग बाईक की टंकी चेक करके यह पता लगाते थे कि उस बाईक में कितना पेट्रोल है. बाइक हिलाने पर टंकी से अगर पेट्रोल की आवाज आयी, तभी उस बाईक की चोरी करते थे. बाईक में अगर पेट्रोल कम होता, तो बाईक की चोरी नहीं करते थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बाईक चोरी करने के बाद हटा देते हैं नंबर प्लेट

राहुल ने पुलिस को बताया कि बाईक की चोरी करने के बाद वे लोग नंबर प्लेट हटा देते हैं. उसके बाद उसी गाड़ी से घूमते हैं. बाईक का पेट्रोल खत्म होने पर बाईक को वहीं छोड़ देते हैं. मौका देखकर गली-मुहल्ले में बाईक खड़ी कर देते हैं. उसके बाद फिर दूसरी बाईक की चोरी करते हैं.

2 दर्जन से ज्यादा बाईक की कर चुके हैं चोरी

पुलिस ने बताया कि राहुल और उसका पार्टनर मिलकर अब तक 2 दर्जन से ज्यादा बाईक की चोरी कर चुके हैं. अब तक की पूछताछ में राहुल ने बाईक बेचने की बात नहीं स्वीकार की है. इस संबंध में पुलिस ने उसके पार्टनर के बागबेड़ा स्थित आवास पर छापेमारी की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया. राहुल ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ मिलकर ही घटनाओं को अंजाम देता है. वे लोग 3-4 साल से ये काम कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें

देवघर में महाशिवरात्रि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे हेमंत सोरेन, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 3000 पुलिस बल

गुमल के चारों ओर हैं शिवालय, शिवरात्रि पर जलार्पण करने बिहार, बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से आते हैं श्रद्धालु

सीएम आवास ढाहने पर हमलावर हुई भाजपा, पूछा- झारखंड में शीश महल बनाने जा रही हेमंत सोरेन सरकार?

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 3-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान

खूंटी में 5 आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 18 गिरफ्तार, डीजीपी ने कही ये बात, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >