बागबेड़ा: चेक बाउंस में शोभा बंसल को एक साल की सजा व 5.05 लाख रुपये जुर्माना

Published at :09 May 2024 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
बागबेड़ा: चेक बाउंस में शोभा बंसल को एक साल की सजा व 5.05 लाख रुपये जुर्माना

बागबेड़ा की रहने वाली मुस्कान देवी ने शोभा बंसल को साढ़े चार लाख रुपये दोस्ताना कर्ज दिया था. बदले में शोभा बंसल ने कर्ज के मूल्य का कैनरा बैंक का चेक दिया था. चेक बाउंस होने पर पीड़ित मुस्कान देवी कोर्ट में चेक बाउंस का शिकायतवाद दर्ज किया था.

विज्ञापन

जमशेदपुर. प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी बीके भगत के कोर्ट ने गुरुवार को चेक बाउंस में केस में बागबेड़ा निवासी शोभा बंसल को एक साल की सजा व 5.05 लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनायी. बागबेड़ा की रहने वाली मुस्कान देवी ने शोभा बंसल को साढ़े चार लाख रुपये दोस्ताना कर्ज दिया था. बदले में शोभा बंसल ने कर्ज के मूल्य का कैनरा बैंक का चेक दिया था. चेक बाउंस होने पर पीड़ित मुस्कान देवी कोर्ट में चेक बाउंस का शिकायतवाद दर्ज किया था. कोर्ट ने आरोपी को 4.50 लाख रुपये मूल्य कर्ज के साथ 55 हजार रुपये जुर्माना लगाते हुए कुल 5.05 लाख रुपये लौटने के साथ एक साल कारावास की सजा दी. कोर्ट में मुस्कान देवी की ओर से अधिवक्ता राकेश प्रसाद, अधिवक्ता श्रृष्टि ने पक्ष रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola