आठ साल में पूरी नहीं हुई डुमरिया-कोवाली सड़क, ग्रामीणों के लिए बनी मुसीबत

डुमरिया-कोवाली सड़क निर्माण आठ साल से अटका है. अनियमितता और भूमि अधिग्रहण के विवाद के कारण सड़क नाली में तब्दील हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी है.

डुमरिया. डुमरिया-कोवाली मुख्य सड़क प्रखंडवासियों के लिए अब जीवनरेखा के बजाय परेशानी का सबब बन गयी है. वित्तीय वर्ष 2017-18 में शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य आठ साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है.

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण का जिम्मा किरण कंस्ट्रक्शन को दिया गया था. काम कोवाली की ओर से शुरू हुआ था. डुमरिया, कुमड़ाशोल, भागाबादी, खैरबनी और रांगामाटिया होते हुए कोवाली तक सड़क का निर्माण होना था. ग्रामीणों का आरोप है कि शुरुआत से निर्माण कार्य में अनियमितता बरती गयी और गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया.

ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि भू-अर्जन कार्यालय की ओर से मुआवजा भुगतान में लापरवाही के साथ कुछ मामलों में गलत भुगतान किया गया. भूमि अधिग्रहण सर्वे में कथित गड़बड़ी के कारण कई ग्रामीणों ने मुआवजा नहीं मिलने तक सड़क निर्माण के लिए जमीन देने से इनकार कर दिया.

वर्तमान में लांगो पुलिया से दुबलाबेड़ा के बीच सड़क का कुछ हिस्सा बारिश के पानी से नाली में तब्दील हो गया है. मोटरसाइकिल सवारों को आवागमन में परेशानी हो रही है. ग्रामीणों के अनुसार पिछले वर्ष घाटद्वार के पास सड़क की स्थिति बेहद खराब थी, जिसे डस्ट डालकर किसी तरह चलने लायक बनाया गया था. ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. युनूस परवेज

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >