Jamshedpur News : पूर्व सीएम चंपाई सोरेन से मिले देश परगना बैजू मुर्मू, ढांढस बंधाया

Jamshedpur News : धाड़ दिशोम माझी परगना महाल के देश परगना बैजू मुर्मू के नेतृत्व में समाज के बुद्धिजीवियों और माझी बाबाओं का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिलने उनके पैतृक आवास जिलिंगगोड़ा पहुंचा.

Jamshedpur News :

धाड़ दिशोम माझी परगना महाल के देश परगना बैजू मुर्मू के नेतृत्व में समाज के बुद्धिजीवियों और माझी बाबाओं का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिलने उनके पैतृक आवास जिलिंगगोड़ा पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया.

बैजू मुर्मू व अन्य माझी बाबाओं ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और सांत्वना दी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरा आदिवासी संताल समाज इस कठिन समय में सोरेन परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है. पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने वालों में तोरोप परगना हरिपोदो मुर्मू, देश पारानिक दुर्गाचरण मुर्मू, नवीन मुर्मू और वर्ल्ड सरना ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष मंगल मुर्मू समेत अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >