डुमरिया के कसमार गांव में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, 4 लोग गिरफ्तार

Crime News: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया के कसमार गांव में लोगों ने एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पत्नी ने बताया कि किसी बात पर मामूली बहस कुछ ही देर में हिंसक हो गयी. दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से बुरी तरह उसके पति को पीटा, जिससे अस्पताल में उसकी मौत हो गयी.

Crime News: पूर्वी सिंहभूम जिले में ग्रामीणों के एक समूह के साथ विवाद के बाद एक अधेड़ व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

कसमार गांव में मामूली बात पर हुई बहस

अधिकारी ने बताया कि मृतक वृंदावन की पत्नी के बयान के आधार पर इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उपाधीक्षक (मुसाबनी) संदीप भगत ने बताया कि रविवार शाम डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कसमार गांव में वृंदावन की आरोपियों के साथ एक मामूली बात को लेकर बहस हो गयी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर वृंदावन को मार डाला

भगत ने बताया कि बहस हिंसक हो गयी और आरोपियों ने लाठी-डंडों से वृंदावन पर जानलेवा हमला कर दिया. वृंदावन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें

भाजपा महिला मोर्चा ने मोदी के खिलाफ बिहार में ‘अभद्र’ टिप्पणी का किया विरोध, रांची में जोरदार प्रदर्शन

पटना में राजद सुप्रीमो से मिले हेमंत सोरेन, बोले- संघर्ष और न्याय की राजनीति के प्रतीक हैं लालू प्रसाद

जेजेएमपी के जोनल कमांडर समेत 9 उग्रवादियों ने किया सरेंडर, पुलिस का दावा- लातेहार से उग्रवाद का हुआ खात्मा

पटना में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ रैली में गरजे हेमंत सोरेन, कहा- हमारा वोट संविधान की रक्षा करता है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >