jamshedpur news : 18 और 21 फरवरी को चांडिल-मुरी होकर चलेगी टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस

आद्रा मंडल में चल रहा विकासात्मक कार्य

jamshedpur news :

आद्रा मंडल में चल रहे विकासात्मक कार्यों के कारण टाटानगर, रांची और हटिया रेलखंड पर आगामी दिनों में रेल सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी. रेलवे द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 18 और 21 फरवरी को अपने नियमित मार्ग के बजाय चांडिल-मुरी होकर संचालित होगी. इस बदलाव के चलते रांची और हटिया की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को समय-सारणी में परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है. 68056/68060 टाटा-आसनसोल-बराभूम मेमू 21 फरवरी को आद्रा स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी. विकासात्मक कार्यों के पूर्ण होने के बाद सेवाएं सामान्य होने की संभावना जतायी गयी है. यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर सूचना प्रदर्शित कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKHILESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >