jamshedpur news : छोटे उद्योगों के लिए इनवॉइस और डॉक्यूमेंट ऑटोमेशन को आसान बनाता विज्की

इंडिया एआइ समिट 2026 : जमशेदपुर की कंपनी ”इज्जकी टेक” ने दिल्ली में लहराया परचम

इंडिया एआइ समिट 2026 : जमशेदपुर की कंपनी ””इज्जकी टेक”” ने दिल्ली में लहराया परचम

jamshedpur news :

देश की राजधानी दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित ””इंडिया एआइ समिट 2026”” में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए जमशेदपुर स्थित स्टार्टअप ””इज्जकी टेक सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड”” ने अपनी तकनीकी क्षमता का लोहा मनवाया. इस पांच दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के एआइ विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं के बीच इज्जकी टेक ने अपने फ्लैगशिप एआइ ऑटोमेशन प्रोडक्ट “विज्की” का शानदार प्रदर्शन किया.

एमएसएमइ के लिए गेम चेंजर बनेगा ””विज्की””

कंपनी की फाउंडर डायरेक्टर श्रद्धा अग्रवाल ने बताया कि ””विज्की”” विशेष रूप से छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए तैयार किया गया एक स्मार्ट प्लेटफॉर्म है. यह इनवॉइस ऑटोमेशन, डॉक्यूमेंट एआइ और वर्क फ्लो इंटेलिजेंस जैसे समाधान प्रदान करता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह जीमेल, गूगल ड्राइव और व्हाट्सएप जैसे सामान्य माध्यमों से जुड़कर इनवॉइस ट्रैकिंग, पेमेंट रिमाइंडर और इंटरनल फॉलो-अप जैसे जटिल कार्यों को ऑटोमेट कर देता है. जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहर की छोटी इकाइयों के लिए यह तकनीक वरदान साबित हो सकती है, क्योंकि इसके लिए किसी भारी-भरकम आइटी टीम या महंगे सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं पड़ती.

ऑटोमेशन ऑडिट से बढ़ेगी कार्यक्षमता

सम्मेलन के दौरान टीम ने विभिन्न उद्योग प्रतिनिधियों को बताया कि कंपनी केवल सॉफ्टवेयर नहीं देती, बल्कि व्यवसायों का ””एआइ और ऑटोमेशन ऑडिट”” भी करती है. इससे यह समझने में मदद मिलती है कि किन प्रक्रियाओं में समय और संसाधन व्यर्थ हो रहे हैं. श्रद्धा अग्रवाल ने संकल्प दोहराया कि झारखंड से ही वैश्विक स्तर के एआइ समाधान विकसित कर व्यवसायों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाया जायेगा. दिल्ली में मिली यह पहचान झारखंड के उभरते टेक इको सिस्टम के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >