बोड़ाम में 55 यूनिट रक्त संग्रहित, विधायक ने बढ़ाया हौसला

बोड़ाम में बिरसा उलगुलान युवा एकता मंच द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 55 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। विधायक संजीव सरदार ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।

पटमदा : बिरसा उलगुलान युवा एकता मंच ने रविवार को पहली बार पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित थे. बोड़ाम बाजार में स्थित शिविर में जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं टीम पीएसएफ ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया. शिविर में 55 लोगों ने रक्तदान किया गया. विधायक संजीव सरदार ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता का असर देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों में धीरे-धीरे भय दूर होता प्रतीत हो रहा है. मौके पर मंच के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह सरदार, सचिव फुलचांद सिंह सरदार, सुभाष सहिस, विभूति सिंह, गंगाधर सिंह सरदार, समीर गोप, सुकु सिंह, भक्तरंजन भूमिज, गुरुपद महतो, नीलकमल, निरंजन, बुद्धेश्वर बास्के, शशि भूषण सिंह, अरिजीत सरकार, विजय कुमार मंडल व पूर्व जिला पार्षद स्वप्न कुमार महतो उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dilip chandra poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >