विभूति भूषण की जयंती पर सजी सांस्कृतिक संध्या, ‘दिल दरिया’ और ‘पक्षी’ नाटक ने बांधा समां

घाटशिला में विभूति भूषण बंदोपाध्याय की जयंती पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। 'दिल दरिया' और 'पक्षी' नाटकों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

घाटशिला कॉलेज रोड स्थित विभूति संस्कृति मंच प्रांगण में बांग्ला के महान साहित्यकार विभूति भूषण बंदोपाध्याय की जयंती पर आयोजित दो दिवसीय उत्सव के दूसरे दिन रविवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गुलजार रही. विभूति स्मृति संसद कमेटी के अध्यक्ष देवी प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में नृत्य, संगीत और नाटक की विभिन्न प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा.

भाषा और संस्कृति के संरक्षण सभी को आना होगा

बांग्ला भाषा की पढ़ाई को बढ़ावा देने की जरूरतकार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने किया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में करीब 70 प्रतिशत लोग बांग्ला भाषा बोलते हैं. ऐसे में बांग्ला अकादमी के गठन के साथ भाषा की पढ़ाई को बढ़ावा देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए सभी वर्ग, धर्म और जाति के लोगों को एकजुट होकर आगे आना होगा. विधायक ने कहा कि विभूति भूषण बंदोपाध्याय की घाटशिला कर्मभूमि रही है. उन्होंने यहां की प्राकृतिक सुंदरता को अपनी रचनाओं में प्रमुखता से स्थान दिया. धारागिरी और फूलडुंगरी पहाड़ समेत क्षेत्र के प्राकृतिक स्थलों का उल्लेख उनकी रचनाओं में मिलता है. घाटशिला आज एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना जाता है. इसके विकास और पहचान को मजबूत करने के लिए सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है. कमेटी के अध्यक्ष देवी प्रसाद मुखर्जी ने कहा कि बंगाल की साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपरा को जीवित रखने के उद्देश्य से वर्षों से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं.

देर रात तक जमे रहे दर्शक

देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में झाड़ग्राम की प्रयास संस्था की ओर से बांग्ला नाटक ‘दिल दरिया’ का मंचन किया गया. इसका निर्देशन प्रदीप चक्रवर्ती ने किया. वहीं जमशेदपुर के मो निजाम के निर्देशन में हिंदी नाटक ‘पक्षी’ की प्रस्तुति दी गयी. मनोज मित्र के लिखे इस नाटक को दर्शकों ने खूब सराहा. कार्यक्रम का संचालन अनूप दत्ता ने किया. मौके पर झामुमो नेता कालीपद गोराई, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण मुर्मू, प्रधान सोरेन, काजल डॉन, दाहीगोड़ा गौरीकुंज यूनियन समिति के अध्यक्ष तापस चटर्जी, मुखिया पार्वती मुर्मू, प्रफुल्लो हांसदा, मिठू विश्वास, कंचन कर, सुशांतो सीट, धनंजय माझी, अमित सेन, सत्यजीत सीट, डॉ रत्ना मुखर्जी, गणेश मुर्मू, शेखर मलिक, दाल गोविंद मुर्मू आदि मौजूद थे.

13जी 22- जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन करते विधायक व अन्य. 13जी 23- सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती युवती | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. युनूस परवेज

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >