बालीगुमा में प्रस्तावित कचरा पावर प्लांट का ग्रामसभा ने किया विरोध

जमशेदपुर के बालीगुमा में प्रस्तावित कचरा पावर प्लांट के खिलाफ ग्रामसभा ने विरोध जताया। ग्रामीणों ने इसे आबादी से दूर स्थानांतरित करने की मांग की है।

जमशेदपुर: बालीगुमा मौजा के गोड़गोड़ा धर्मबांधा टोला (गाजाडीह) में बुधवार को आयोजित ग्रामसभा की एक बैठक में प्रस्तावित कचरा पावर प्लांट का सर्वसम्मति से विरोध किया गया. ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में वक्ताओं ने कहा कि घनी आबादी के बीच पावर प्लांट का निर्माण होने से वायु व पेयजल प्रदूषण फैलेगा, जिससे बच्चों, बुजुर्गों व मवेशियों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरायेगा. बैठक में प्रस्ताव पारित कर मांग की गई कि कचरा प्लांट को तत्काल आबादी से दूर स्थानांतरित किया जाए और इस स्थल पर स्वास्थ्य केंद्र, खेल मैदान या पार्क का निर्माण हो. प्रस्ताव की प्रतिलिपि उपायुक्त, मानगो नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेज दी गयी है. ग्रामसभा में काफी संख्या में ग्रामवासी पहुंचे थे.

21 को होगा अंचल कार्यालय के सामने प्रदर्शन

ग्रामसभा में उपस्थित आदिवासी युवा नेता विजय सोय ने बताया कि प्लॉट संख्या 4168 पर प्रस्तावित यह प्लांट वर्षों से सामाजिक, धार्मिक आयोजनों और खेल-कूद का एकमात्र मैदान रहा है. इसके अलावा, उक्त भूमि पर स्थानीय निवासी मोशो हांसदा का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, फिर भी वहां निर्माण का प्रयास चिंताजनक है. ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि इस तानाशाही फैसले के खिलाफ 21 अगस्त को मानगो अंचल कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दशमत सोरेन

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >