17वीं झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 20 से

JHARKHAND BOXING ASSOCIATION : झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से 20 व 21 नवंबर को जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 17वीं झारखंड स्टेट एलिट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से 20 व 21 नवंबर को जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 17वीं झारखंड स्टेट एलिट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य भर से महिला व पुरुष बॉक्सर हिस्सा लेंगे. इस प्रतियोगिता में इंट्री लेने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है. जिन खिलाड़ियों का जन्म 1-1-1987 से लेकर 31-12-2005 तक जन्म लेने वाले खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे. पुरुष वर्ग में 13 अलग-अलग वेट कैटेगरी में स्पर्धाएं होंगी. वहीं, महिलाएं 12 अलग-अलग भार वर्ग में अपना दमखम दिखायेंगी. चैंपियनशिप में लगभग 80 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. उक्त जानकारी झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आरके वर्मा ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >