दिन में धूप ने सताया, शाम होते ही तेज हवाओं के साथ बारिश, मौसम सुहाना

आज भी दिन में धूप खिलने की संभावना शाम में छा सकते हैं बादल जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकाें में साेमवार की शाम माैसम ने जबरदस्त करवट ली. पूरे दिन तेज धूप रही और करीब 10 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुअा हवाएं चलीं. गर्मी के कारण लोगों का […]

आज भी दिन में धूप खिलने की संभावना

शाम में छा सकते हैं बादल
जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकाें में साेमवार की शाम माैसम ने जबरदस्त करवट ली. पूरे दिन तेज धूप रही और करीब 10 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुअा हवाएं चलीं. गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा. पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में चार डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी.
पारा 41 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा. न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. शाम हाेते ही मौसम का मिजाज बदला. बादलाें ने दस्तक दी. शाम करीब 5.10 बजे जोरदार आंधी चली. हवाओं में भारी धूल रही. आंधी के बाद बारिश हुई. इससे माैसम सुहाना हाे गया. हवा में अार्द्रता की मात्रा अधिकतम 62 व न्यूनतम 28 प्रतिशत रही. माैसम विभाग की मानें, ताे अगले 24 घंटे माैसम का मिजाज यथावत रहेगा. दिन में धूप खिलेगी. शाम में बादल छाने के साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >