एनआइटी परीक्षार्थियों से लूटपाट में चार गिरफ्तार, सामान बरामद
जमशेदपुर : एनआइटी की परीक्षा देकर शाम में घूमने डिमना लेक गये दो छात्रों से लूटपाट के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में आजादनगर बगानशाही का अहसान अली, आजादनगर रोड नंबर 18 का शहनवाज, मो सोहेल उर्फ पप्पू तथा ओल्ड पुरुलिया रोड का इमरान शामिल है. पुलिस ने […]
जमशेदपुर : एनआइटी की परीक्षा देकर शाम में घूमने डिमना लेक गये दो छात्रों से लूटपाट के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में आजादनगर बगानशाही का अहसान अली, आजादनगर रोड नंबर 18 का शहनवाज, मो सोहेल उर्फ पप्पू तथा ओल्ड पुरुलिया रोड का इमरान शामिल है.
पुलिस ने लूटपाट में प्रयुक्त बाइक, चाकू तथा लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है. एसएसपी अनूप बिरथरे ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया. उन्होंने बताया कि लूटपाट करने में नौ युवक शामिल थे. फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. लूटपाट में दो बाइक तथा दो स्कूटी का इस्तेमाल गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










