खेलो झारखंड प्रतियोगिता सितंबर में, सभी प्रखंड के खिलाड़ी होंगे शामिल

सभी 16 सदर, दारू, चलकुशा, टाटीझरिया, बड़कागांव, इचाक, डाडी, विष्णुगढ़, पदमा, चुरचू, केरेडारी, बरही, कटकमदाग, चौपारण, बरकट्ठा और कटकमसांडी के सरकारी स्कूल के विद्यार्थी (खिलाड़ी) भाग लेंगे.

डीइओ ने ओलंपिक संघ के साथ की बैठक

हजारीबाग.

जिला स्तर पर खेलो झारखंड प्रतियोगिता सितंबर में होगा. सभी 16 सदर, दारू, चलकुशा, टाटीझरिया, बड़कागांव, इचाक, डाडी, विष्णुगढ़, पदमा, चुरचू, केरेडारी, बरही, कटकमदाग, चौपारण, बरकट्ठा और कटकमसांडी के सरकारी स्कूल के विद्यार्थी (खिलाड़ी) भाग लेंगे. इसमें अंदर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के बालक-बालिका दोनों वर्ग की टीम को शामिल किया गया है. प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर डीइओ प्रवीन रंजन तैयारी ने तैयारी की है. बुधवार को जिले के दोनों ओलंपिक संघ के साथ डीइओ ने बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है. बैठक में डीएसइ, एडीपीओ व खेल शिक्षक भी मौजूद थे. डीइओ ने बताया 16 प्रखंड के सैकड़ों विद्यार्थी (बालक-बालिका) दो दर्जन से अधिक एथलेटिक्स (खेल) में विद्यार्थी भाग लेंगे. इसमें 100, 200, 400 मीटर दौड़ के अलावा खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक, भाला फेंक सहित एथलेटिक्स से जुड़े अन्य सभी खेल शामिल है. विद्यार्थियों को बेहतर खेल मैदान देने, उत्तम खान-पान की व्यवस्था सहित खेल संसाधन के जुगाड़ को लेकर निर्णय लिया गया. प्रवीन रंजन ने कहा खेल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र मिलेगा. विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा. वहीं, प्रखंड से जिला मुख्यालय में खिलाड़ियों को लाने के लिए वाहन की व्यवस्था होगी. खेल समापन के बाद शाम में विद्यार्थियों को सुरक्षित उनके प्रखंडों तक पहुंचाया जायेगा. व्यवस्था के सफल संचालन को लेकर अलग-अलग टीम का गठन होगा. एथलेटिक संघ के पदाधिकारियों ने हर तरह के सहयोग का भरोसा दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >