5 अगस्त से पहले VBU में चला मेगा सफाई अभियान, चमकाया गया पूरा परिसर

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी के तहत विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रतिमा स्थल और प्रशासनिक भवन की सफाई की गई।

हजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विनोबा भावे विश्वविद्यालय में मंगलवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. विकास पदाधिकारी सह अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ देवनारायण राम के निर्देश पर आचार्य विनोबा भावे की प्रतिमा स्थल, मुख्य प्रशासनिक भवन और विवेकानंद सभागार के आसपास साफ-सफाई करायी गयी.

दो दर्जन सफाई कर्मी अभियान में जुटे

डॉ देवनारायण राम ने बताया कि अभियान में करीब दो दर्जन सफाई कर्मियों को लगाया गया था. इनमें एक दर्जन महिला कर्मी भी शामिल थीं. सफाई कार्य में दो आधुनिक ग्रास कटिंग मशीनों का भी इस्तेमाल किया गया. दोनों मशीनें विश्वविद्यालय के खेल विभाग की ओर से उपलब्ध करायी गयीं. अभियान में विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ जॉनी रुफिना तिर्की का भी सहयोग मिला.

आगे भी जारी रहेगा स्वच्छता अभियान

डॉ राम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में सबसे पहले आचार्य विनोबा भावे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया जाता है. इसे देखते हुए परिसर की विशेष सफाई करायी गयी है. उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान आगे भी जारी रहेगा. अगले चरण में बिनोदिनी पार्क और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जायेगा.

कर्मियों ने किया सहयोग

अभियान में मुख्य सुपरवाइजर मनोज कुमार झा, मुन्ना कुमार यादव, अनिल कुमार और विकास कुमार हरी ने सहयोग किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >