टैक्सी स्टैंड के पास पानी जमा रहने से संक्रमण का खतरा

टैक्सी स्टैंड के पास पानी जमा रहने से संक्रमण का खतरा

बड़कागांव : प्रखंड के टैक्सी स्टैंड के पास पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल व विधायक मनीष जायसवाल के बड़कागांव स्थित आवास के सामने गंदगी का अंबार है. बरसात के दिनों में यहां की स्थिति नारकीय हो गयी है. यहां के लोग जनप्रतिनिधि से भी गुहार लगा चुके हैं. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट भी कर चुके हैं.

स्थानीय प्रशासन को भी ज्ञापन दिया गया है, लेकिन अब तक साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. फल दुकानदार राजेश गुप्ता, मो कामिल सहित अन्य लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण बदबू से संक्रमण का खतरा बना रहता है.

सदर विधायक के बड़कागांव आवास से लेकर दाता बाबा मजार तक नाली जाम है. स्थानीय सुबोध जायसवाल के अनुसार यहां के विधायक और सांसद को इसकी जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन नाली का निर्माण नहीं हो पाया है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >