लॉक डाउन उल्लंघन के मामले में 29 पर प्राथमिकी दर्ज

लॉक डाउन उल्लंघन के मामले में लौहसिंघना थाना क्षेत्र के तीन दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

हजारीबाग : लॉक डाउन उल्लंघन के मामले में लौहसिंघना थाना क्षेत्र के तीन दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इनमें कल्लू चौक पर स्थित मां काली स्टोर के मालिक, पगमिल रोड स्थित अप्पू इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक एवं गोल्डेन मोबिल दुकान के संचालक पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसके अलावा इंद्रपुरी चौक पर वाहनों की चेकिंग की गयी. इसमे छह दो पहिया वाहनों पर कार्रवाई की गयी. उनसे तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. इधर, सदर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वाक करनेवाले व लॉक डाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 26 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >