JMMSY: हजारीबाग से हेमंत सोरेन ने 4 जिलों की महिलाओं के खाते में भेजे मंईयां सम्मान योजना के पैसे

JMMSY: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हजारीबाग से प्रदेश की महिलाओं के खाते में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 1000-1000 रुपए ट्रांसफर किए.

JMMSY: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हजारीबाग के सिंदूर मैदान से हजारीबाग, चतरा, कोडरमा और रामगढ़ जिले की लाखों महिलाओं के खाते में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर करने के बाद केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि ये लोग बाढ़ में भी हिंदू-मुस्लिम करने लगे हैं. इनसे बचकर रहिएगा.

लोगों को रोजगार दे रही हमारी सरकार – हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार लोगों को रोजगार दे रही है, लेकिन गांव के लोगों को खेती और पशुपालन के जरिए अपनी आय बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए. इसके लिए हमारी सरकार किसानों को गाय, बकरी, सुअर सब दे रही है.

पूर्व की डबल इंजन सरकार पर झारखंड के सीएम ने बोला हमला

उन्होंने पूर्व की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकारों ने इस राज्य में ऐसे-ऐसे जानवर बांटे कि किसान जानवर तो ले गए, लेकिन कुछ ही महीने बाद मर गए. इसके बाद किसान उन जानवरों को पालने से तौबा कर ली. इस बार हमारी सरकार ने जो जानवर देने का निर्णय लिया है कि वह सालों तक जिंदा रहेगा. उससे आपकी कमाई होगी. अगर वह मर गया, तो बीमा कंपनी वाले उसका पूरा पैसा आपको देंगे.

पढ़े-लिखे लोगों को दे रहे हैं सरकारी नौकरी

हेमंत सोरेन ने कहा कि पढ़े-लिखे लोगों को हम लगातार रोजगार दे रहे हैं. अभी भी उत्पाद सिपाही की बहाली हो रही है. कभी शिक्षक की बहाली, कभी इंजीनियर की बहाली, कभी पंचायत सचिवों की बहाली, वैज्ञानिकों की बहाली, प्रोजेक्ट भवन में कर्मचारियों की बहाली हम कर रहे हैं. अभी सिपाहियों की बहाली निकलने वाली है. वनरक्षी की बहाली होगी.

केंद्र की भाजपा सरकार ने रोजगार देना कर दिया बंद

हेमंत सोरन ने कहा कि क्या करें? राज्य सरकार कितनी बहाली करेगी? उन्होंने कहा कि फौज में, कोल इंडिया में, रेलवे में, बैंकों में सबसे ज्यादा नौकरियां हुआ करतीं थीं, भाजपा की केंद्र सरकार ने उन सबको बंद कर दिया है. सब राज्य सरकार के मत्थे मढ़ दिया गया है. उन्होंने कहा कि देश की सारी संपत्ति व्यापारियों के हाथ में दे दी. आदिवासियों, दलित, पिछड़ों का आरक्षण खत्म करने का षड्यंत्र कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज कहां हैं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज हजारीबाग में हैं. यहां से उन्होंने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के 4 जिलों की महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि ट्रांसफर की.

हजारीबाग से कितने जिले की महिलाओं के खाते में पहुंची मंईयां सम्मान योजना की राशि

हजारीबाग के सिंदूर मैदान से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 4 जिलों (हजारीबाग, कोडरमा, चतरा और रामगढ़) की लाभुकों के खाते में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित की.

Also Read

JMMSY: हेमंत सोरेन ने बटन दबाया और पलामू प्रमंडल की महिलाओं के खाते में पहुंचे 1000-1000 रुपए

मंईयां सम्मान योजना के लिए आ रहे फर्जी कॉल पर सीएम हेमंत सोरेन गंभीर, महिलाओं से की ये अपील

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में 45 लाख लोगों का निबंधन, आज से प्रमंडलवार राशि बांटेंगे CM हेमंत

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >