हजारीबाग में नक्सलियों की कोशिश नाकाम, पुलिस ने पुल के नीचे रखे बम को किया निष्क्रिय

विष्णुगढ़ प्रखंड में नक्सलियों के बढ़ते प्रभाव को पुलिस ने रविवार को नाकाम कर दिया. पुलिस टीम खरकी जंगल पहुंच कर पुल के नीचे रखे बम को बरामद कर निष्क्रिय कर दिया.

विष्णुगढ़ प्रखंड में नक्सलियों के बढ़ते प्रभाव को पुलिस ने रविवार को नाकाम कर दिया. पुलिस टीम खरकी जंगल पहुंच कर पुल के नीचे रखे बम को बरामद कर निष्क्रिय कर दिया. टीम का नेतृत्व अभियान एसपी निगम प्रसाद कर रहे थे. इस अभियान में प्रशिक्षु आइपीएस ऋषि गर्ग, सीआरपीएफ कमांडेंट, एसडीपीओ अनुज उरांव, विष्णुगढ़ थाना पुलिस पदाधिकारी भागीरथ पासवान, प्रशांत मिश्रा, सीआरपीएफ के जवान एवं थाना के जवान शामिल थे.

ज्ञात हो कि 25 जनवरी की रात नक्सलियों ने खरकी और मड़मो गांव में लगे जीअो टावर को उड़ाने व स्कूल में काला झंडा फहराया था. पांच दिन बाद 30 जनवरी को खरकी जंगल पुल के पास नक्सली दूसरी घटना को अंजाम देनेवाले थे.

पुलिस की सूचना तंत्र मजबूत होने के कारण यह असफल हो गया. जिस जगह पर 15-15 किलो का केन बम रखा हुआ था, वह मार्ग खरकी बलकमक्का गांव की ओर जाता है. इस मार्ग से दर्जनों गांव के लोगों का आना -जाना रहता है. शाम पांच बजे के बाद इस मार्ग से लोगों का आना -जाना बंद हो जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >