हजारीबाग ट्रेजरी घोटाला: 12 साल में 29 करोड़ रुपये की अवैध निकासी, 24 खातों में ट्रांसफर की गई राशि

हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले का पर्दाफाश हुआ है. सीआईडी ने किंगपिन आरक्षी शंभु कुमार सहित छह आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. फर्जी आईडी बनाकर 12 सालों में 29 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गई थी.

Hazaribagh Treasury Scam: हजारीबाग ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआइडी ने किंगपिन आरक्षी शंभु कुमार सहित छह आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. इनमें शंभु कुमार, उसकी पत्नी काजल कुमारी, आरक्षी रजनीश कुमार सिंह उर्फ पंकज सिंह, उसकी पत्नी खुशबू कुमारी, रिश्तेदार सौरभ कुमार और आरक्षी धीरेंद्र सिंह शामिल हैं.

फर्जी टेंपररी आईडी बनाकर की गई करोड़ों की निकासी

चार्जशीट में सीआइडी ने बताया है कि वर्ष 2014 से 2026 के बीच 12 वर्षों के दौरान पुलिसकर्मियों के वेतन मद में फर्जी टेंपररी आइडी बनाकर अवैध निकासी की गई. अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने कुल 24 खातों में करीब 29 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे. जिन खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए, उनके खाताधारकों को इसकी जानकारी थी या नहीं, इस बिंदु पर सीआइडी की जांच जारी है. सीआइडी ने अब तक 1.60 करोड़ रुपये फ्रीज कराए हैं. शुरुआत में जब मामला सामने आया था, तब आठ वर्षों के दौरान हजारीबाग जिला कोषागार से मात्र दो बैंक खातों में 15.41 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन होने की शिकायत हजारीबाग के लोहसिंघना थाना में दर्ज कराई गई थी. 

आरोपियों ने जमीन और मकानों में निवेश किया और जेवरात खरीदे 

पूरे खेल में हजारीबाग एसपी कार्यालय की लेखा शाखा में तैनात तीनों सिपाही शंभु कुमार, रजनीश सिंह और धीरेंद्र सिंह सीधे तौर पर संलिप्त थे. अवैध रूप से निकाले गए पैसे से आरोपियों ने जमीन और मकानों में निवेश किया. जेवरात खरीदे और ऐशो-आराम पर भी खर्च किया. जिन लोगों के खातों में इन लोगों ने पैसे ट्रांसफर किये, उन्हें तीनों आरोपी आरक्षियों द्वारा कमीशन दिए जाने की बात भी सामने आयी है.

ये भी पढ़ें:  क्लस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ AISA का राजभवन मार्च, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

 ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने खारिज किया वन भूमि घोटाले की पीआईएल, सीबीआई-ईडी जांच से किया इनकार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >