Hazaribagh News: 18 साल के हो गये हैं तो वोटर लिस्ट में ऐसे दर्ज कराएं नाम, होलीक्रॉस कॉलेज में दी गयी पूरी जानकारी

हजारीबाग के होलीक्रॉस कॉलेज में चुनावी साक्षरता क्लब ने नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए संगोष्ठी आयोजित की. 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले विद्यार्थी अब मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं. यह कार्यक्रम निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया था.

हजारीबाग: होलीक्रॉस कॉलेज हजारीबाग में चुनावी साक्षरता क्लब के तहत मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) एवं नये मतदाताओं के पंजीकरण को लेकर संगोष्ठी आयोजित की गयी. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना था.

कार्यक्रम में हेल्प डेस्क मैनेजर सूरज कुमार ने विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने फॉर्म संख्या 6, 7 और 8 के बारे में विस्तार से बताया और नये मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया समझायी.

18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले विद्यार्थी करा सकते हैं पंजीकरण

सूरज कुमार ने बताया कि जिन विद्यार्थियों की आयु एक अक्तूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो चुकी है या होने वाली है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने मताधिकार के महत्व को समझने और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की.

संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता पंजीकरण से जुड़े कई सवाल पूछे. सूरज कुमार ने सभी सवालों का सरल तरीके से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में जागरूक और जिम्मेदार मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.

संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता जरूरी

महाविद्यालय की निदेशिका सिस्टर शैलेट ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

कार्यक्रम में कॉर्डिनेटर कुलदीप खाखा के अलावा सभी शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >