कन्याओं के हल्दी-मेहंदी समारोह से माहौल उत्सवी

सांसद सामूहिक विवाह उत्सव के तहत आठ फरवरी को रामगढ़ में 101 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधेंगे

हजारीबाग. सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में आठ फरवरी को आयोजित सांसद सामूहिक विवाह उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर है. पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में रंगा हुआ है. इस विवाह उत्सव में 101 जरूरतमंद जोड़े जीवन में खुशियों की नयी शुरुआत करेंगे. बुधवार को हजारीबाग के पैराडाइज रिसॉर्ट सभागार में सांसद सामूहिक विवाह उत्सव 2026 के लिए चयनित हजारीबाग जिले की कन्याओं का हल्दी और मेहंदी समारोह किया गया. विवाह समारोह के आयोजन की शुरुआत आठ फरवरी को सुबह नौ बजे रामगढ़ छावनी परिषद फुटबॉल ग्राउंड से होगी, जहां से 101 वाहनों पर भव्य बारात निकलेगी. सांसद मनीष जायसवाल और सांसद सह गायक मनोज तिवारी की अगुवाई में यह बारात सुभाष चौक व झंडा चौक होते हुए सिदो-कान्हू मैदान पहुंचेगी. गाजे-बाजे और पारंपरिक नृत्य-संगीत के बीच यह दृश्य ऐतिहासिक होगा. सिदो-कान्हू मैदान में 101 आकर्षक विवाह मंडप बनाये गये हैं. सुबह 10 बजे से राघव पंडित व विद्वान पुरोहितों के समूह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार व म्यूजिकल फेरों के साथ विवाह संपन्न होंगे. नवदंपतियों को टोटो (ई-रिक्शा) सहित करीब 37 प्रकार के गृहस्थी उपयोगी उपहार दिये जायेंगे. सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि बेटियां समाज का गौरव हैं. जरूरतमंद परिवारों का सहारा बनना ही सच्ची सेवा है. आयोजन को लेकर क्षेत्र में उल्लास का माहौल है और हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >