16 हजार की फरजी निकासी

हजारीबाग इंद्रपुरी चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से ग्राहक मुमताज अंसारी रोमी निवासी से 16 हजार रूपये साइबर ठगों ने फरजी तरीके से निकासी कर ली.

हजारीबाग इंद्रपुरी चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से ग्राहक मुमताज अंसारी रोमी निवासी से 16 हजार रूपये साइबर ठगों ने फरजी तरीके से निकासी कर ली. इस संबंध में भुक्तभोगी मुमताज अंसारी ने लोहसिंघना थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. जिसमें कहा गया है कि मुमताज अंसारी एटीएम कार्ड से पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ गया. एटीएम में अपने कार्ड को डाला. कार्ड मशीन के अंदर चला गया. भुक्तभोगी ने एटीएम बूथ के दीवार में एटीएम इंजीनियर मोबाइल नंबर लिखा हुआ था. उसने उस मोबाइल नंबर पर फोन किया. उधर से जवाब आया कि आप जल्दी अपना पिन कोड और पासवर्ड बताये. जैसे ही मुमताज अंसारी ने पिनकोड और पासवार्ड दिया उसके खाते से 16 हजार रुपये की निकासी हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >