IAS बनने का सपना है तो मेहनत में न करें समझौता... शिक्षक दिवस पर चाणक्य अकादमी में छात्रों को मिली खास सीख

हजारीबाग की चाणक्य आईएएस अकादमी में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। डायरेक्टर विनय मिश्रा ने छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रेरित किया।

हजारीबाग. कौशल्या प्लाजा, पुराना बस स्टैंड के समीप स्थित चाणक्य आईएएस अकादमी में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम और गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की. भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों के समाज निर्माण में योगदान और विद्यार्थियों के प्रति उनके नि:स्वार्थ मार्गदर्शन को रेखांकित किया गया.

कार्यक्रम में विख्यात शिक्षक आशीष प्रताप सिंह, अजित डेहरिया और रंजन उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथि के रूप में चाणक्य आईएएस अकादमी के निदेशक विनय मिश्रा और महाप्रबंधक रीमा मिश्रा शामिल हुए. अकादमी के सेंटर हेड मोहन समेत पूरी मेंटर और मैनेजमेंट टीम ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभायी.

मेहनत और अनुशासन से हासिल करें लक्ष्य

निदेशक विनय मिश्रा ने कहा कि सिविल सेवा केवल ज्ञान की नहीं, बल्कि धैर्य, चरित्र और अनुशासन की भी परीक्षा है. यदि दिशा सही हो और प्रयास निरंतर जारी रहे, तो कोई भी ताकत लक्ष्य हासिल करने से नहीं रोक सकती. उन्होंने कहा कि शिक्षकों का नि:स्वार्थ मार्गदर्शन विद्यार्थियों को आईएएस-पीसीएस बनने के सपने को साकार करने की राह दिखाता है.

महाप्रबंधक रीमा मिश्रा ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता. कड़ी मेहनत और खुद पर अडिग विश्वास ही विद्यार्थियों की असली ताकत है. उन्होंने विद्यार्थियों से चुनौतियों से घबराने के बजाय उन्हें सीखने का अवसर बनाने की अपील की.

मौके पर आलोक, विशाल कुमार, रोहित, सचिन, गजला, वर्षा, रानी, नैना, छोटी समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >