टाटीझरिया के बिरहोर टोला में जागरूकता शिविर, 33 लोगों की स्वास्थ्य जांच

टाटीझरिया के बिरहोर टोला में आदिम जनजाति के विकास के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सरकारी योजनाओं का लाभ और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गईं.

टाटीझरिया (हजारीबाग): प्रखंड अंतर्गत बिरहोर टोला खंभवा में गुरुवार को आदिम जनजाति समुदाय के समग्र विकास और सशक्तीकरण के उद्देश्य से जागरूकता शिविर लगाया गया. शिविर का उद्देश्य समुदाय के लोगों को शत प्रतिशत सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करना था. कार्यक्रम में बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए.

बिरहोर परिवारों को योजनाओं का लाभ

शिविर में कृषि विभाग की ओर से चार बिरहोर परिवारों के बीच मक्का बीज का वितरण किया गया. जिला विभाग की ओर से पांच स्कूली किट उपलब्ध कराये गए. चार लोगों ने बकरी पालन के लिए आवेदन दिया, जबकि पेंशन के लिए एक आवेदन लिया गया. एक नया बैंक खाता भी खोला गया. स्वास्थ्य विभाग की ओर से 33 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी और 40 लोगों के बीच दवाओं का वितरण किया गया. इसके अलावा बिरहोर टोला में चबूतरे पर शेड निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया.

ये भी पढ़ें- देवघर से बिहार जा रही कांवरियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 3 लोगों की मौत; 15 की हालत गंभीर

सड़क और मतदाता संबंधी सुविधाओं पर भी पहल

बिरहोर टोला तक आवागमन बेहतर करने के लिए खंभवा मुख्य सड़क से बिरहोर टोला तक पीसीसी पथ निर्माण का प्रस्ताव रखा गया. शिविर में नया मतदाता पहचान पत्र बनाने और नाम में सुधार के लिए भी फार्म उपलब्ध कराए गए. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी दी.

मौके पर मुखिया कांति देवी, कृषि पदाधिकारी सुधीर राय, पंचायत सेवक संजय, अमित मोहन, अपूर्व रंजन, प्रकाश प्रजापति, ज्वाला प्रताप सिंह, अशोक यादव, मो इदरीश, संजू कुमारी, सबिता कुमारी, रेशमी कुमारी, अरुण सिंह, कंचन देवी, रंजित कुमार दागी, शोभा कुमारी, काजल देवी, स्नेहलता सिंह, तौफिक आलम, बिना देवी समेत अन्य उपस्थित थे.

किसानों की फसलों का किया निरीक्षण

कार्यक्रम के बाद बीडीओ, कृषि पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने किसानों द्वारा अनुदानित दर पर प्राप्त बीज से लगायी गयी फसलों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने किसानों से फसल की स्थिति और खेती से जुड़ी समस्याओं की जानकारी भी ली.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >